समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है, शनिवार को युवा कांग्रेस ने रायपुर रायगढ़ नेशनल हाईवे पर दर्रीघाट के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। कई विपक्षी पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने टि्वटर हैंडल व मीडिया स्टेटमेंट के माध्यम से सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध किया है। प्रदेशभर में कांग्रेस जन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सांसदों और बीजेपी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें है।
इसी कड़ी में बिलासपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध करते हुए मस्तूरी विधानसभा के दर्रीघाट में रायगढ़-रायपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले का विरोध किया। चक्का जाम से रायपुर, रायगढ़ मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा और उनके बढ़ते हुए कद से परेशान होकर इस तरह के हथकंडे अपना रही है और अडानी-अंबानी के साथ बीजेपी के क्या रिश्ते हैं स्पष्ट नहीं कर रही है। चक्का जाम करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, अशोक राजवाल ,विधानसभा अध्यक्ष सुनील पटेल, देवेंद्र कृष्णन, सार्थक तिवारी, नीतीश जैस्वाल, साहिल मधुकर, अंकित साहू, रघुराज भारती, ऋतुराज भार्गव, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








