युवा नेता जयंत ने कहा..भूपेश है तो भरोसा है…मिला 731 करोड़ का तोहफा
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के सरगांव में विशाल आमसभा ‘भरोसा का सम्मेलन’को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया ने करोड़ों रूपयों का सौगात दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके पहले सीधे दिल्ली से हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जननप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थ्ल पहुंचकर प्रदेश के मुखिया ने बिलासपुर संभाग के जिलों को 73 कार्यों के लिए 731 करोड़ से अधिक रूपयों की सौगात दिया।
युवा नेता जयंत मनहर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में एक बार फिर 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता के भरोसा को जीता है। मनहर ने बताया कि प्रदेश के मुखिया ने भूमिपूजन के 54 कार्यों की लागत 555.42 करोड़ रूपए होगी। उन्होने 176. 12 करोड़ रूपए के 19 कार्यों का लोकार्फण भी किया है।
जयंत ने बताया कि उन्हें भी मुख्यमंत्री के स्वागत का अवसर मिला। हमें खुशी है कि हर बार की तरह इस बार धरतीपुत्र ने सर्वहारा वर्ग को निराश नहीं किया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि भरोसा है तो भूपेश है। सच्चाई तो यह है कि भूपेश है तो भरोसा है। एक बार फिर किसान पुत्र ने जनता के भरोसा को कायम रखा है। सरगांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश वासियों को सेवा और सफलता का नया मंत्र दिया है। जयंत ने बताया कि आज प्रदेश में केवल किसानों में ही बल्कि व्यापार, व्यवसाय और उद्योग जगत में भी सम्पन्नता ग्राफ सरकार की सफल नीतियों से बढ़ा है।
- समाज जागरण का आज 28 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 28 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोप, सोनभद्र में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारएफसीआई में असिस्टेंट की नौकरी दिलाने का देता था झांसा, फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों को ठगने का आरोप समाज जागरण / ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस…
- खोड़ा में नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप,दिल्ली-NCR में फर्जी दस्तावेजों और अवैध बस्तियों के नेटवर्क पर उठे सवाल गाजीपुर डेयरी से भोवापुर और कौशांबी तक वर्षों से शिकायतें रविंद्र आर्य की ग्राउंड रिपोर्ट | दिल्ली-NCR रीजन: खोड़ा एरिया से नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों…
- दिनदहाड़े रेत उत्खनन का आरोप: खरला कसेड़ नदी में 40 मजदूरों से निकाली जा रही रेत, मिनी ट्रकों से परिवहनबुढ़ार थाना क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर सवाल, खनिज विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें बुढ़ार/शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के खरला स्थित कसेड़ नदी में दिनदहाड़े कथित अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नदी घाट पर करीब 40 मजदूरों को लगाकर रेत निकाली…
- ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता, ग्रामीणों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत की शपथबाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी, विवाह कराने और सहयोग करने वालों पर भी हो सकती है कार्रवाई अनूपपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सकरा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




