google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत


जयनगर नित्यानंद झा राजू 05 जुलाई
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड स्थित देवधा थाना क्षेत्र के उसराही आमाटोल में एक युवक की मृत्यु बिजली की नंगे तार के चपेट में आने से हो गई। लोग इस दुर्घटना को स्थानीय विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बता रहे हैं। मृतक देवधा थाना क्षेत्र के उसराही आमाटोल निवासी रामवली यादव का 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार यादव बताया जाता है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को एन एच 227 बी पर रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही देवधा थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन घटना  पर पहुंच कर ग्रामीणों व प्रमुख प्रतिनिधि विपिन गोहिवार, पूर्व मुखिया असलम अंसारी, राम बाबू कामत एवं सरपंच सुजीत साह,मोहम्मद जहाँगीर हाशमी के साथ वार्ता की। वार्ता असफल रहने के कारण सड़क जाम छुड़ाने में पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मंगलवार को देर शाम जाम छुड़ाया जा सका और उक्त सड़क पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सकी।  मृतक श्रवण कुमार की शादी पांच साल पूर्व बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव में रीना देवी के संग हुई थी। मृतक को दो पुत्र है। 2 वर्षीय सत्यम कुमार एवं छः माह का सतीश कुमार हैं। मृतक की पत्नी रीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)