google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की इलाज के दौरान हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद परिजनों ने युवक के साथ गए दो साथियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की रात इम्तियाज, जो ठाकुरगंज अंचल अधिकारी के चालक के रूप में कार्यरत थे, खाना खाने के बाद अपने परिचित मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ घर से निकले थे। देर रात वे पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मोहम्मद राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसने उनके पति से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। परिजनों को आशंका है कि पैसों के विवाद को लेकर साजिश के तहत इम्तियाज की हत्या की गई है। मृतक की बहन ने भी साथ गए व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)