दैनिक समाज जागरण राज कुमार सिंह कोचस रोहतास
युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं युवा प्रदेश महासचिव अविनाश सिंह सिग्रीवाल ने बुधवार शाम को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की एवं लोकसभा चुनाव अभियान में मजबूती से कार्य करने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद अविनाश सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने युवाओं को उनके सुनहरे भविष्य को संवारने के लिये हर घर नौकरी एवं रोजगार देने का काम किये है उसके लिये मुख्यमंत्री जी का बिहार का युवा वर्ग बहुत ऊर्जा के साथ इस चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ खड़ा है एवं एनडीए गठबंधन को 40 में 40 सीट जीत दिलाने को लेकर कमर कस चुका है। सिग्रीवाल ने यह भी बताया कि जदयू के कैम्पेन गीत से युवाओं एवं जन में खुशी की लहर है,प्रदेशवासी इस गीत से बिहार के स्थिति के बारे में जान रहे है।वह जान रहे है कि हमारा बिहार कंहा था और आज कंहा है,श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ता रहा है और आगे भी बढ़ेगा,आने वालों समय मे बिहार की गिनती विकसित राज्यो में होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



