कमान संभालने को तैयार युवा, पंचायत चुनाव का इंटरनेट मीडिया पर प्रचार तेज: अरविंद श्रीवास्तव

उम्र छोटी, लेकिन हौसले बुलंद..युवा प्रधान बोले, सभी को साथ लेकर धरातल पर करेंगे विकास ,

जनपद बदायूं ग्राम पंचायत कटका भरत से सम्भावित प्रधान पद प्रत्याशी चुनाव को लेकर गांव-गांव में सियासी माहौल बदला हुआ है। युवा गांव के विकास की पठकथा लिखने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने को बेताब हैं। चुनाव प्रचार से नजर आ रहा है कि अबकी बार मैदान में युवाओं की दावेदारी ज्यादा नजर आ रही है।अब पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में सियासी माहौल बदला हुआ है। युवा गांव के विकास की पठकथा लिखने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने को बेताब हैं। चुनाव प्रचार से नजर आ रहा है कि अबकी बार मैदान में युवाओं की दावेदारी ज्यादा नजर आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 25 से 40 वर्ष की उम्र के युवा सबसे अधिक चुनावी मैदान में होंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का माध्यम भी बदल गया है। मीडिया टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तो पता चला कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को रिझाया जा रहा है। पर्व-त्‍योहार के मौके पर खास शुभकामना एवं बधाई संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया है। संभावित प्रत्याशी अपनी अपनी उम्मीदवारी जताते हुए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने को कर्मठ और सुयोग्य उम्मीदवार बताते हुए उम्मीदवारी की घोषणा कर रहे हैं।अगर जनता ने मौका दिया तो हम बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)