google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक देश एक चुनाव की चर्चा में आगे आऐ युवा-विनय पाण्डेय

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त प्रमुख (स्वावलम्वी भारत) विनय पाण्डेय ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव की चर्चा में आगे आये युवा क्यों कि यह देशे के भविष्य से जुड़ा हुआ है। एक देश एक चुनाव कराने से केन्द्र के राज कोष की बचत होगी। क्यो कि हर पाँच साल में लोक सभा चुनाव के साथ-साथ विधान सभा चुनावों का भी आयोजन किया जाता है। वही देश में हर साल अलग अलग समय पर विधान सभा चुनाव होते है। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होती है। चुनाव के समय राज्यो मे आचार संहिता लागू होती है। और परिणाम जारी होने तक लागू रहती है। ऐसे में इससे विकाश परियोजनाओं में देरी होती है। एक देश एक चुनाव में ऐसा नहीं होगा। चुनाव के दौरान अक्सर जॉच एजेसियों द्वारा कालेधन के उपयोग को लेकर आरोप लगते है। ऐसे में एक देश एक चुनाव होने पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। चुनाव के समय देश भर के फॉस से लेकर विभिन्न सरकारी कर्मचारी की डियूटी लगती है। इस से उनके सरकारी काम में भी व्यवधान होता है। ऐसे में साल में एक ही बार में इस तरह की आवश्कता पड़ेगी। एक देश एक चुनाव देश हीत में है इस चुनाव से देश की दशा एवं दिशा बदलेगी और युवाओं छात्रों से आग्रह है कि इस चर्चा में आगे आए और चर्चा करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)