google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी में सक्रिय रहेंगे युवा वाहिनी के सदस्य:संतोष तिवारी

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 29 मार्च 2023:- रामनवमी शोभायात्रा के दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सदस्य सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे।यह कहना है राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के अनुशासन प्रकोष्ठ सह भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी (पिंकू तिवारी) का।श्री तिवारी ने बताया कि युवा वाहिनी पलामू प्रमंडल में नवरात्रि के दौरान होने वाले सभी यज्ञ पंडाल का भ्रमण कर रही है और धार्मिक आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभा रही है।श्री तिवारी ने बताया कि युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व सदस्य रामनवमी के मुख्य शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे। 30 मार्च को पूरे रात्रिकाल मुख्य शोभायात्रा के दौरान थाना रोड में सेवा भाव स्टाॅल लगाकर बैठेंगे।उनहोंने शहरवासियों से रामनवमी पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उनहोंने कहा कि सेवा भाव स्टाॅल में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल,चाय और बिस्किट की सुगम वयवस्था रहेगी।श्री तिवारी ने बताया कि धार्मिक आयोजन में युवा वाहिनी सदैव सबसे आगे खडा़ मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)