
पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड क्र. 5 में 18 वर्षीय लड़के की घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली है। पचपेड़ी पुलिस और बिलासपुर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के वार्ड क्र.5 में लखन पटेल पिता बोधीराम पटेल उम्र 18 वर्ष की लाश मिली है।
लड़के का परिजन बाहर लखनऊ कमाने खाने गए हुए है। साथ मे लखन भी गया हुआ था लेकिन 2 माह पहले वापस अपने गाँव बसंतपुर आ गया था।और अपने घर मे अकेले ही रहता था। मृतक दिनांक 10/9/22 दिन शनिवार शाम से कही दिखाई नही दे रहा था। दिनांक 13/9/22 को आसपास के पड़ोसियों को मृतक के घर के पास तेज दुर्गंध आने पर घर जाकर देखा तो युवक घर के अंदर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था। तब पड़ोसियों ने कोटवार के माध्यम से तत्काल पचपेड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुँचे पचपेड़ी पुलिस को पतासाजी में पता चला कि युवक के माता पिता पूरे परिवार के साथ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले में काम करने गया है। जब मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी तब परिजनों ने घर आने तक पुलिस से कुछ कार्यवाही नही करने की विनती की जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस उक्त घर को अपने अभिरक्षा में रख घर मे ताला लगाकर शाम को थाना वापस आ गया था। आज शाम 4 बजे परिजनों के पहुँचने पर बिलासपुर से फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया जो लाश एवं आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है।
पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि अभी कुछ कह नही सकते लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की हत्या की गई है या कोई दुर्घटना है।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम आज नही हो पाया कल गुरुवार को किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



