google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*युवाओं की चेतना ही राष्ट्र का भविष्य तय करेगी : मनीष पाण्डेय*

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ईश्वर  प्रसाद विधि महाविद्यालय देवरा राजा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” का संदेश आज के युवाओं के लिए संजीवनी के समान है। उन्होंने कहा कि युवाओं की चेतना, आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य तय करती है।



मुख्य वक्ता समाजशास्त्री डॉ. विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है और युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के शाश्वत विचार हैं। उनके विचार चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और आत्मबल को सशक्त करते हैं।



गोष्ठी में विमलेश कुमार पाठक, विनय प्रजापति, बृजेश सिंह पटेल, गीता मौर्य, कार्यालय अधीक्षक विनीत, भोलानाथ मिश्र सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं राष्ट्रबोध से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर पीयूष कांत प्रवक्ता नवोदय विद्यालय सोनभद्र उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)