कार्यदायी संस्था द्वारा सरकारी धन की लूट।
आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
सोनभद्र/जुगैल। जनपद सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य दुर्गम जंगल पहाड़ से आच्छादित है। रेणुका पार का जुगैल क्षेत्र जनपद का काला पानी कहा जाता है। योगी जी की संवेदनशील सरकार जनजाति आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर विकास की विभिन्न योजनाएं चला रही है।
उसी क्रम में करोड़ों की योजनान्तर्गत जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा रोड, सम्पर्क मार्ग, सीसी रोड, पुलिया, सुरक्षा दीवार समाज कल्याण विभाग की देखरेख में कार्यदायी संस्था सीडीको द्वारा बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित देखरेख के अभाव तथा विभाग की मिलीभगत से सरकारी धन का बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। जंगल के संसाधनों से ही सारा विकास का कार्य अवैध तरीके से किया जा रहा है। जो जांच पड़ताल का विषय है। ताजा मामला जुगैल ग्राम पंचायत में बेलगड़ी टोला में सीसी रोड का घटिया तरीके से निर्माण किया जा रहा है।

रोड में जंगल के पत्थर बोल्डर गिट्टी डाला जा रहा, भस्सी से पूरा निर्माण की लीपापोती की जा रही है। ग्रामीण अशोक कुमार तथा अन्य ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर कार्यदाई संस्था सीडीको की मनमानी लूट तथा घटिया विकास की जानकारी दी है।जनता-जनार्दन ने आदिवासी विकास के नाम पर जुगैल क्षेत्र में भयंकर भ्रष्टाचार और लूट की जांच संवेदनशील जिलाधिकारी से मांग की है, जिससे की इच्छानुरूप जुगैल ग्राम पंचायत का विकास हो सके, तथा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



