कृति कुमारी पकरीबरावां।
सोमवार को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित आवासीय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल पकरीबरावां में आनंद सह बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बीईओ प्रमोद कुमार झा एवं विद्यालय के प्राचार्य अनीश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए लजीज व्यंजन का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाए। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रोजेक्ट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के जीवन में चहुमुखी विकास होता है। बीईओ ने बच्चों को अपने जीवन में नैतिकता को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अजय सिंह, परमानंद पांडेय, अभिषेक कुमार, वंदना कुमारी, मो. एजाज आलम,अमन कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।
- अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में निकाला गया मंगला जुलूस
- नवरात्रि की आज तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की
- फ़ॉसिल्स पार्क सलखन में दूसरी बार आग की घटना से चौकन्ना हुआ वन विभाग
- राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बने:पलामू
- स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों को हराना है स्लोगन संग संचारी रोग नियंत्रण रैली हरहुआ पीएचसी से निकाल किया गया जनजागरण