गुड्डू कुमार, संवाददाता, दैनिक समाज जागरण
वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर निवासी बेरोजगार सोनू कुमार ने गांव स्थित सड़क किनारे बैंक से लोन लेकर फेवर ब्लॉक ईंट निर्माण के लिए मशीन आदि लगवाया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा कुछ दिनों पूर्व चुरा लिया गया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित द्वारा थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि बैंक से लोन लेकर रोजगार करने के उद्देश्य 13 दिसम्बर को कार्यस्थल पर मोटर, जेनरेटर तथा अल्टीनेटर आदि रखा था। नगर निकाय चुनाव में दो-तीन दिन व्यस्त रहने के बाद 16 दिसम्बर को जाकर देखा तो कमरे का खिड़की कटा हुआ है और कमरे में रखा मोटर, जेनरेटर एवं अल्टीनेटर आदि गायब है।प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



