सीमावर्ती के 80 पुरुष और महिलाएं प्रशिक्षण में ले रही हैं भाग
अररिया।
भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 14/03/2024 को 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया व जिला गव्य विकास विभाग, अररिया के साझा प्रयास से “नागरिक कल्याण कार्यक्रम” के अन्तर्गत बाहरी सीमा चौकी आमबाड़ी में 02 दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया | सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 52वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया व गौतम कुमार टेक्निकल अधिकारी जिला गव्य विकास विभाग अररिया ने साझा रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें कुल 80 सीमावर्ती पुरुष और महिलाएं भाग ले रही हैं। श्री महेन्द्र प्रताप कमांडेंट 52वीं वाहिनीं ने बताया कि एसएसबी द्वारा समय समय पर सीमावर्ती लोगों को इस प्रकार के प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि सीमावर्तीय बेरोजगार ग्रामीणों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया जा सके और अपने परिजनों का भरण पोषण कर सके। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमांडेंट महोदय ने कहा कि डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात किसान अपने दुधारू पशुओं की देख रेख व पहले की तुलना में अधिक दुग्ध उत्पादन कर सकेंगे जिससे उनके दैनिक आय में वृद्धि होगी।
इसके अलावा ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,h प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व मोटे अनाज के उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जोशी सागर प्रदीप उप कमांडेंट, उ०नि० रविन्द्र कुमार, ऋषि कुमार टेक्निकल अधिकारी, मु० आ० जगत नारायण सिंह, राजेश सिंह, आ० नीरज, अनुराग व ललित सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
शिव नारायण सिंह जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अररिया भी शामिल थे, कृपया इनका नाम भी लिखने का कष्ट करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



