उज्जैन में आस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए खड़े हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा को स्थानांतरित करने के पिछले 10 दिनों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। भारी मशीनों और तकनीकी प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिली। अब आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाने के प्रयास किए जाएंगे। विशेषज्ञ प्रतिमा के आधार और जमीन के नीचे की संरचना का अध्ययन करेंगे।

इस बीच प्रतिमा के नहीं हिलने को लेकर भक्तों में आस्था और भी गहरी हो गई है। श्रद्धालु इसे बजरंगबली की इच्छा और शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। इस कथित चमत्कार के बाद अब भक्तों की आस्था मजबूत होने के साथ ही प्रतिमा को किसी भी कीमत पर नहीं हटाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। अब देखना होगा कि तकनीकी जांच के बाद क्या रास्ता निकलता है, लेकिन फिलहाल उज्जैन में खड़े हनुमान जी की अडिग प्रतिमा आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र बनी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



