ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। विकास खंड नगवां के वैनी बाजार में खेल मैदान पर 20 जनवरी से हो रहे श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा की तैयारी को लेकर बैठक किया गया।
इस दौरान आयोजन समिति ने कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक कि अध्यक्षता यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने किया। उसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कि गयी जिसमें 20 जनवरी को कलश यात्रा रामसरोवर तालाब खलियारी से चलकर वैनी स्थित यज्ञ मंडप पर पहुंचेगी।
21 जनवरी से सुबह सतचंडी महायज्ञ एवं परिक्रमा वहीं 2 बजे से वृंदावन से पधारे कथावाचिका कनक पांडेय द्वारा राम कथा किया जाएगा वहीं रात्रि में मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा।
यज्ञ की समाप्ति 30 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 कन्याओं का विवाह एवं विशाल भंडारे के साथ होगी इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, मनोज जायसवाल, मुरारी पटेल, रमेश सोनी, देवी सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, हिरेश दुबे,राजेश चौरसिया, धीरेन्द्र पटेल, श्याम सुंदर, विजय,विजय पटेल, बाबुलाल विश्वकर्मा, संतोष दूबे, संतोष तिवारी, अरुण यादव, बुद्धिराम, मनोज गोड़, अजय पनिका, बमहेश खरवार, महेश पटेल, मुंशी खरवार, अशोक सिंह, महेन्द्र सिंह, बलिराम सिंह, रोहित यादव,परमानंद सिंह, रमेश सिंह, बंशीधर पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, जोगेंद्र पासवान,बीचंद्रकांत सिंह, कविता, सलिता, दुर्गावाती, रुक्मिणी, श्रवण जायसवाल, रमन सिंह अनिल जायसवाल, विनय पटेल, प्रेमनाथ गुप्ता, सिनोद जायसवाल, अभिषेक सिंह, राजनाथ यादव, रमाकांत पटेल, राजेश प्रजापति, विमलेश, दिलीप, सुदामा,श्याम बहादुर जायसवाल, अनुपम आदि लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



