google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसपी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया, हिन्दुआरी-सुकृत मार्ग पर 6 वाहन सीज, 50 का चालान

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 20 दिसंबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान हिन्दुआरी से चौकी सुकृत बॉर्डर तक मुख्य मार्ग पर चला। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसमें गलत दिशा में चलने वाले, मुख्य मार्ग और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन, ओवरलोड वाहन और अवैध परिवहन में शामिल वाहन शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई न बरती जाए और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस कार्रवाई में कुल 6 वाहनों को सीज किया गया और 50 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित और नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए सख्त चेतावनी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज और टीएसआई सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण और अनियमित पार्किंग को भी हटवाया गया, ताकि आम लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)