google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह की मनाई गई 108 वीं जयंती

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जुलाई 2024नबीनगर मे शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ छोटे साहब की 108 में जयंती मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छोटे साहब के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह ने जयंती समारोह पर छोटे सहब को याद करते हुऐ कहा कि सत्येंद्र नारायण सिंह बिहार के राजनीति के अग्रदूत, युवाओं केप्रेरणास्रोत,अनुशासनप्रिय,कर्तव्यनिष्ठ,महान शिक्षाविद थे।उन्होंने कहा कि छोटे साहब औरंगाबाद के लाल के रूप मे महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप मे भी अपनी अहम भूमिका निभाए हैं। मौके पर श्यामबिहारी सिंह, सतेन्द्र सिंह, विनय सिंह,रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ,रविंद्र कुमार पांडे सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)