google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छापेमारी मे 1457 बोतल देसी शराब बरामद तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जुलाई 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर एस आई जितेंद्र कुमार और पी एस आई संदीप कुमार पासवान एवम पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में छापेमारी किया जहां तलाशी के दौरान मिलन सिंह के घर के नजदीक झोपड़ी से 25 कार्टून और दो बोरी में रखे 257 बोतल कुल 1457 बोतल अवैध झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया।वहीं पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और फरार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कारवाई कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)