google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झांसी में 12 वर्षीय बालक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में — पुलिस जांच जारी

फॉरेन्सिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, एसएसपी ने दी जानकारी

झांसी | समाज जागरण ब्यूरो
झांसी जिले के थाना बबीना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की है। मामले से संबंधित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर घटना का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)