google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : डॉ. दिलीप जायसवाल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंन।
14 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मझिया में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं तथा इस दौरान भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक समावेशन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता और बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत हुआ है, जिससे गांवों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजारों तक पहुंच आसान हुई है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क, नए हवाई अड्डों तथा डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार ने देश के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने चिनाब रेल पुल, अटल टनल और न्यू पंबन ब्रिज जैसी परियोजनाओं को आधुनिक भारत की पहचान बताया।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना और सुकन्या समृद्धि योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, मिशन इंद्रधनुष के तहत व्यापक टीकाकरण अभियान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी ने विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल योजनाओं और आंकड़ों की कहानी नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर, विकसित, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण की सतत यात्रा हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला प्रभारी राज कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष शिशिर कुमार दास, हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, संजय उपाध्याय, जिला महामंत्री कौशल झा, मनीष सिन्हा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता राजेश गुप्ता, जिला मंत्री जय किशन प्रसाद, संजय पासवान, संजय श्रीवास्तव, मो. अमानुल्लाह, शुभम राजा सिन्हा, अरविंद मंडल, कौशल आनंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी देवी, वीणा देवी, मीरा रामदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)