देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल एन सी आर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवम सहयोगी संस्थाओ द्वारा भव्य रूप से 13 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की गई ।
व्यापारियों की कुछ समस्याओं को लेकर आज अपने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर उनको अवगत करवाया गया।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि नोएडा मे व्यापारियों की जो भी समस्याए है उन्हें निस्तारित किया जाए।
इस मौके पर डॉ डी के गुप्ता , सुधीर पोरवाल , राधा कृष्ण गर्ग , मनोज गुप्ता , अमित अग्रवाल, श्रीमती कुम्मु जोशी भटनागर , श्रीमती नीता बाजपेयी, श्रीमती भारती नेगी आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



