
हिसार (राजेश सलूजा) : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा दुर्गा मंदिर बरवाला में हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व महिला प्रमुख कुमारी आशा चुघ और सचिव सतबीर नेहरा ने बताया कि इस महोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अलका सरदाना, पार्षद प्रतिनिधि नीतू मेहता, पार्षद पुष्पा मौर्या व पार्षद सुमन नौथावत ने शिरकत की और अध्यक्षता प्रधान वीरभान मिडड्डा ने की। मंच संचालन पूर्व महिला प्रमुख कुमारी आशा चुघ ने किया। महिला प्रमुख सुदेश चहल पूनिया ने तीज महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। इस महोत्सव की प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रांतीय संयोजक सुनीता मनचंदा, महिला प्रमुख सुदेश चहल पुनिया, पूर्व महिला प्रमुख कुमारी आशा चुघ, राज मिडा, सोनिया मौर्यो , मंजू बाला सोनी, सुनीता वधवा, मंजू मेहता व नवप्रीत कौर शाह ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में महिलाओं ने झूला झूल कर आनंद लिया और अलग-अलग अपनी एक्टिविटी दिखाई। इस दौरान ललिता कक्कड़ ने भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखें। इस महोत्सव में ज्योति मिगलानी व उसकी बेटी ने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता महिलाओं और सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार दिये गये। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अलका सरदाना ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष वीरभान मिडडा के नेतृत्व में परिषद बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरभान मिड्डा, सचिव सतबीर नेहरा, कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र मौर्य, महिला प्रमुख सुदेश चहल पुनिया, मंजू सोनी, प्रकाश पूनिया ,तनु पुनिया, डॉक्टर सुंदर चावला, प्रेस सचिव ओमप्रकाश मनचंदा , कुमारी आशा चुघ, तरुण कक्कड़ ,संजीव भाटिया ओमप्रकाश रहेजा, गुलशन पठनेजा, नीलम सलूजा निर्मला सोनी ,प्रभा सरदाना, दर्शना घोड़ा ,शम्मी बब्बर, नीरू सरदाना ,हर्षा ,मंजू सोनी,सुनीता सोनी ,आरती ,पूनम कक्कड़ ,अनीता भाटिया, सुनीता वधवा, सोनिया मौर्य ,ज्योति ,सेतिया, मंजू मलिक ,सुरेंद्र नोथावत ,महेंद्र सेतिया ,राजेश सलूजा ,हरबंस वधवा, राजबीर वर्मा ,मास्टर दर्शन खुराना ,राज मिड्ढा, लीला कृष्ण कथूरिया, भूप सोनी व जोगिंदर सेतिया आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



