वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी पूर्व सभासद संतोष शर्मा के भतीजे प्रांजल शर्मा (15 वर्ष) की नरिया लंका स्थित सहयोग चिकित्सालय में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लंका थाने में डॉक्टर के खिलाफ IPC 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रांजल की 13 सिंतबर 2023 को गलत इंजेक्शन देने के बाद मौत हो गयी थी। प्रांजल के पिता नगर निगम कर्मी चंद्रशेखर शर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी के यहां शिकायत कर चिकित्सक टी एस उपाध्याय पर बेटे प्रांजल की हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सीएमओ को जांच का आदेश दिया था सीएमओ ने डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई तो जांच में डॉक्टर टी एस उपाध्याय द्वारा प्रांजल को गलत तरीके से डेरिफाईलिन इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। चिकित्सकीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर चंद्रशेखर शर्मा ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाकर चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी पुलिस आयुक्त के आदेश पर गुरुवार को डॉक्टर के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया वहीं दूसरी ओर मुकदमा लिखे जाने के बाद से डॉक्टर टी एस उपाध्याय फरार चल रहे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लंका प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



