छत्तरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धूम धाम से मना 150वा वंदे मातरम दिवस

समाज जागरण दीपक सरकार

पलामू: छत्तरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भारत माता को समर्पित अमर राष्ट्रगान वंदना “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम् गीत का गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तरपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू मो नबाब खा गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई । वहीं प्रखंड के बड़ा बाबू ने वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी प्रखंड वासियों के साथ साथ देश वाशियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कहा कि यह गीत आज भी हमें राष्ट्रीय गौरव का अनुभव कराती है। पंचायती राज समन्वयक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि
महान कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित यह अमर गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव की भावना का प्रतीक है। मौके पे उपस्थित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित रहे

वहीं श्याम कुमार ने वंदे मातरम्” गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, बलिदान और एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. देशभक्ति से भरे इस आयोजन ने सभी के मन में एक नई ऊर्जा और गौरव की भावना भर दी।

मौके पर पंचायत समन्वयक – विवेक श्रीवास्तव BPM – JSLPS पंचायत सचिव श्याम कुमार सिंह, । सम्मिलित हुए ।
आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर, हम ‘वंदे मातरम’ की कालजयी गरिमा को याद करें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)