google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र/बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमाड में एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। और फारेंसिक टीम व उच्चाधिकारियों का इन्तजार करती रही।
परिजनों ने बताया की संतोष कुमार पुत्र सुरेश चंद्र हलवाई 25 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमाड दिन भर खेत जोताई कर शाम को घर से किसी काम से चट्टी के तरफ गया था जब रात भर घर नही लौटा तो परिजन सोचे की किसी के साथ कहीं गया होगा लेकिन जब शुक्रवार को सुबह भी नही लौटा तो परिजन फ़ोन करने लगे लेकीन कोई जवाब नही मिला तो खोजबिन करने में जुट गए। मृतक का भाई रूपनारायण व परिजन खोजबीन करते-करते घर से एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे उसे मृत अवस्था में देखे तो पांव तले जमीन खिसक गई और चीख पुकार मच गई। परिजनो ने बताया की तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगडा लड़ाई हुआ था इसी दौरान जान से मारने की धमकी दी थी और वह लोग गांव से गायब भी है।
इस बाबत मौके पर पहुंचे बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की परिजन कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगा रहे है। प्रथम दृष्टिया संदिग्ध परिस्थित में मौत प्रतीत हो रहा है। मौके पर फारेंसिक टीम जांच में आ रही है। जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। कल पीएम के लिए भेजा जाएगा पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)