समाज जागरण
अयोध्या ।
इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में गांव के बाहर एक पेड़ में रस्सी के सहारे एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
बताया गया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में दोपहर बाद बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रामसुख कोरी की 16 वर्षीय पुत्री सीरियल का शव गांव के पश्चिम कठूमर के पेड़ में पन्नी से बनी बाध की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि सुबह तड़के धान की रोपाई के लिए घर से निकली थी। दोपहर घर न पहुंचने पर जब घर वालों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि सुबह धान की रोपाई करने खेत में नहीं गई थी। लोगों ने शव पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में कानाफूसी होने लगी। धीरे-धीरे घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों के माध्यम से घटना की जानकारी चौकी हैरिंग्टनगंज को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इनायतनगर इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की हर एंगल से जांच करने के बाद आवाश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



