समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के निर्देश पर विकासखंड के पंचायत सचिवो और सेक्टर एडीओ ने सीएम आवासो के लिए पात्र लाभार्थियो के चयन के लिए ग्रामपंचायतो का भ्रमण किया।
इस क्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने गहनी और जैपार का तथा एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने गोसाईपुर मोहाँव का भ्रमण किया।
सीएम आवासो हेतु लाभार्थियो की पात्रता जाँच के दौरान संबंधित सचिव अभिलाष,बीना सोनकर और जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।
बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह ने सीएम आवास हेतु लाभार्थी चयन,वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खुदाई और पीएम विश्वकर्मा के वेरिफिकेशन की सुस्त प्रगति पर शिथिलता बरतने वाले सचिवो को फटकार लगाई।
बीडीओ हरहुआ ने यह भी निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सभी सचिव लक्ष्य के अनुरूप अवशेष सोलर रजिस्ट्रेशन तीन दिन के अंदर कराना सुनिश्चित करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



