google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद में 72 घंटे में 18 लावारिस व्यक्तियों की मौत, हीटवेव से मौत की आशंका

जमथरा घाट पर महाकाल सेवा संस्थान लावारिस शवों का कराएगा अंतिम संस्कार

अयोध्या।
भीषण गर्मी में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। अयोध्या जनपद में 72 घंटे में 18 लावारिस व्यक्तियों की मौत हो गई है, हीट वेव से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के 72 घंटे बाद लावारिस शवों का पोस्टमार्टम होता है। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में 6 लावारिस शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है। जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जमथरा घाट के घाट पुरोहित पंडित संतोष मिश्रा के अनुसार इस भीषण गर्मी में प्रतिदिन 35 से 40 शव का अंतिम संस्कार होता है। महाकाल सेवा संस्थान लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराता है। गर्मी का पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग और जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से भी एडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया है हाई अलर्ट

29 मई से 2 जून तक  सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति बाहर (खुले आसमान के नीचे) नही निकलेगा क्योंकि मौसम विभाग ने यह बताया है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा,जिससे अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं रूम के अंदर दरवाजा खोल कर रखे ताकि विंटीलेशन ना रहे,मोबाइल का प्रयोग कम करे, मोबाइल फटने की संभावना जताई जा रही है,कृपया सावधान रहें और लोगो को सूचित करें,दही , मट्ठा, बेल का जूस आदि ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। लोग तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)