google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज को लेकर विवाहिता की पीटकर की गई हत्या

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 31 मई 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव से एक विवाहिता की दहेज को लेकर पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता सावित्री देवी उम्र लगभग 25 वर्ष पति चंदन पासवान की हत्या दहेज को लेकर कर दी गई है।विवाहिता के पिता झारखंड के हुसैनाबाद थाना के बीरागधर गांव निवासी असरेश पासवान ने टंडवा थाना मे आवेदन देकर अपनी पुत्री को दहेज को लेकर हत्या कर देने का प्राथमिकी दर्ज कराया है।मामले मे थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि लड़की के पिता ने दहेज को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है।शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजनो को सौप दिया गया है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलीस छापेमारी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)