google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बोलेरो गाड़ी से 199.5 लीटर देशी शराब जब्त तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के के तुरता मोड़ के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है। सुबह करीब 3 बजे पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से 26 कार्टन देशी टनाका शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 199.5 लीटर है।

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा । उन्होंने बताया कि शराब और गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया।मामले में पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)