सोनभद्र (समाज जागरण) चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत शनिवार रात तकरीबन 8 बजे मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर नं.एन.एल.-01 एल8275 घाटी के तीसरे मोड़़ मेंअनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिला गिरिडीह झारखंड गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल ने अपने हमराहियों के सहयोग से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजते हुए दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दिया है।
बताते हैं कि वाहन चालक जिला बेगुसराय से तारकोल लोड़ करके ओबरा जा रहा था कि मारकुंडी घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के खाई में जा गिरी जिसकी जानकारी गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी को होने पर उन्होंने तत्काल अपने दलबल के साथ घायल चालक को वाहन से सुरक्षित निकाल कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस मौके पर मुख्यरुप से चौकी प्रभारी गुरमा अतुल कुमार पटेल, कांस्टेबल गुलशन सरोज समेत दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे राहत/बचाव कार्य प्रारंभ कर यातायात व्यवस्था बहाल कराया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



