google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

19 वी वाहिनी मुख्यालय में सांप्रदायिक सद्भाव और कोष संग्रह सप्ताह एवं झंडा दिवस कार्यक्रम का समापन*

*दैनिक समाज जागरण किशनगंज संवाददाता अब्दुल जब्बार*

*

दैनिक समाज जागरण किशनगंज ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा समस्त समवायों और सीमा चौकियों में चलाये जा रहे कार्यक्रम “सांप्रदायिक सद्भाव और कोष संग्रह सप्ताह और झंडा दिवस” का 19वी वाहिनी मुख्यालय में समापन किया गया इस सप्ताह वाहिनी मुख्यालय और समस्त समवायों और सीमा चौकियों के कार्मिकों द्वारा कोष संग्रह किया गया और किये गए सहयोग राशि को गृह मंत्रालय के अंतर्गत संस्था राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव संस्थान को भेजा जाएगा कार्यक्रम में वाहिनी के उप कमान्डेंट दुर्गा प्रसाद यादव ने कोष संग्रह में योगदान देते हुए बताया कि सभी को इस नेक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए | इस राशि का उपयोग सांप्रदायिक,जातीय या आतंकवादी हिंसा में हुए अनाथ और निराधार बच्चों की सहायता प्रदान करने हेतु किया जाता है | नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हारमोनी की स्थापना 19 फ़रवरी 1992 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत की गई थी, यह सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों की मदद करने और उनके पुनर्वास के लिए स्थापित किया गया था | अपनी परियोजना असिष्ट के तहत यह सांप्रदायिक हिंसा के कारण पीड़ित बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है कार्यक्रम के दौरान सहायक कमान्डेंट संचार सुनील कुमार निरीक्षक शंकर कुमार मंडल उप निरीक्षक संचार दिनकर कुमार मिश्रा उप निरीक्षक(मंत्रा.) राज कुमार मंडल मुख्य आरक्षी अजीत सिंह आरक्षी संगम राजभर सहित बल के अन्य कार्मिक उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)