दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना पुलिस ने में रात्री गस्ती के दौरान तमसी नहर के पास से 75 बोतल देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में सनोज कुमार पिता शिवनंदन राम और सागर कुमार पिता महेंद्र राम शामिल हैं।दोनों ग्राम-संडा थाना-अंबा जिला औरंगाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि इस दौरान एक तीसरा शराब तस्कर अपनी मोटरसाइकिल से 50 किलो महुआ फूल फेंककर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 22 लीटर 500 मिलीलीटर है, जिसमें प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार तस्कर की तलाश की जा रही है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



