दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार अर्चना चंद्र यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में जोरदार प्रचार करते हुए लोगों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने ढोल-बाजे के साथ बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, परसिया रोड, दास मोहल्ला, जनकपुर पोखरा सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान उन्हें काफी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कई जगहों पर महिलाओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। वहीं लोगों ने पूरे गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।अर्चना चंद्र यादव की जनसंपर्क रैली ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है ।वही रविवार को शाम से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लाउड स्पीकरों की शोर थम गया और सभी प्रत्याशी अपने व्यक्तिगत संपर्क में जुटने लगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



