google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद निधि से बभनी के तीन गांवों में लगेंगी 24 सोलर स्ट्रीट लाइटें, रात में रोशन होंगी ग्रामीण बस्तियां

समाज जागरण

सोनभद्र। विकासखंड बभनी की तीन ग्राम पंचायतों में सांसद निधि से दो योजनाओं के तहत कुल 24 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण बाजार योजना के अंतर्गत घघरा ग्राम पंचायत में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें तथा बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत घघरी ग्राम पंचायत में सात और कोंगा ग्राम पंचायत में सात लाइटें शामिल हैं। इन लाइटों की स्थापना सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीणों के घरों के पास कराई गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण बाजार योजना के अंतर्गत घघरी ग्राम पंचायत में 10 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। वहीं बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत घघरा ग्राम पंचायत में सात तथा कोंगा ग्राम पंचायत में सात स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी।


इन योजनाओं के तहत घघरी में अशोक कुमार, रामरतन, राजदेव, फूल झरिया, विनय कुमार, शिवराम, बंश बहादुर, राम सिंह, रामनारायण और रामाधीन के घरों के पास सार्वजनिक स्थलों पर लाइटें लगाने का प्रस्ताव है।
इसी प्रकार घघरा ग्राम पंचायत में संजय कुमार, सुकराज, जगत लाल, इन्द्रपरी, देवदास, फूल झरिया और रामदेव के घरों के पास लाइटें स्थापित की जाएंगी। कोंगा ग्राम पंचायत में रेशम सिंह, श्याम नारायण, जगदीश, रामजीत, हरिप्रसाद, राजनारायण और शिवकुमार के घरों के पास सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बताया गया कि ग्राम घघरी निवासी समाजसेवी अशोक सिंह खरवार के अथक प्रयास से राबर्ट्सगंज के सांसद द्वारा इन दोनों योजनाओं के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत कराई गई हैं। इससे गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था होगी और ग्रामीणों को रात में आवागमन में सहूलियत मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)