google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

100 मीटर की दौड़ में आव्या पाण्डेय ने मारी बाजी, प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

•~ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर किया गया सम्मानित, परिवार में खुशी की लहर

समाज जागरण/ तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। प्रतिभा, परिश्रम और लगन के दम पर छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, रॉबर्ट्सगंज की कक्षा दो (सेक्शन-बी) की होनहार छात्रा आव्या पाण्डेय ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में आव्या ने अपनी शानदार गति, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। नन्हीं उम्र में आव्या की इस सफलता न अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।आव्या की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजनों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई-नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।
नन्हीं धाविका आव्या पाण्डेय को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)