बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले मेंबरौनी के दिन बहुत बड़ी हादसा, 5 पुलिस कर्मी सहित 33 लोग झूलसे, दमकल की लापरवाही के कारण गैस सिलेंडर फटा ।
सभी संसाधनों से लैस औरंगाबाद जिले के सदर हॉस्पिटल में मोमबत्तियों. एव मोबाइल के लाइट के सारे होते आ रहा है इमेजेस रोगियों के ईलाज। बाहर से रूई – बैंडेंज मंगाकर रोगियों नें कराया ईलाज।
दैनिक समाज जागरण , सत्य प्रकाश नारायण जिला संवाददात्ता / धनंजय कुमार विधि संवाददाता औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार ) 29 अक्टूबर 2022 :- सभी संसाधनों से लैस औरंगाबाद जिले के सदर हॉस्पिटल के बदहाल एवं दयनीय हालात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल कुमार मिश्र, सोशल एक्टिविस्ट्स सह वरिष्ठ पत्रकार औरंगाबाद (बिहार ) ने कहा है कि यहां के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा विपक्षी दल के नेताओं में माननीय संवेदना मर चुका है और जनहित नहीं इन्हें अपने हित कि स्वार्थ हैं। इलाज के अभाव में जनता तड़प कर मरे या घोलट- घोलट कर मरे इससे इन्हें कोई लेना-देना नहीं।

श्री मिश्र नें कहा बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के जिम्मेवार लोग ,दौलतमंद की होड़ में सबसे आगे निकालने की है चाहत में हैं । फलस्वरूप सभी संसाधनों से लैस औरंगाबाद जिले के सदर हॉस्पिटल हालात बद से बदत्तर हैं और बिजली कटते ही मोमबत्ती एवं मोबाईल के लाईट के सहारे इमरजेंसी रोगियों का ईलाज होते आ रहा है। फिर भी दिखाई नहीं दे रहा ।
श्री मिश्र ने सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद की व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा मोमबत्ती के सहारे इमरजेंसी रोगियों का ईलाज की प्रथा कोई नयी बात नहीं, जिसका ज्वलंत उदाहरण आपके सामने है। सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद की दयनीय हालात एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने के लिए उठाए जा रहे कष्टों के निवारण हेतू आज के लगभग 2 सप्ताह पूर्व लगातार जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के मोबाइल नंबर पर अनेको बार कॉल किया गया , प्रभारी जिला पदाधिकारी सह.एडीएम से बात हुई और चंद्र घंटे व मिनटों में इमरजेंसी तक पहुंचने में उत्पन्न बाधा को समाधान करा देना का वादा किया गया, जब भी कॉल किया गया तो शिकायत के आलोक में समस्या का समाधान करा दिया गया है कि बात कहा गयी । लेकिन धरातल पर कार्य का प्रतिफल शून्य रहा और हमेशा झूठे आश्वासन मिलते रहे, 13 दिन पूर्व लगातार शिकायत के पश्चात भी सदर हॉस्पिटल की दैनिया हलात में किसी तरह का कोई सुधार नहीं लाया गया और आज भी यहां पहुंचने वाले रोगी भगवान के भरोसे हैं और यहां के अधिकारी और नेता संवेदन शून्य बने हुए हैं तथा व्यवस्था के नाम पर जिले में लूट मचा हुआ और पत्रकार द्वारा जिला प्रशासन से लगातार शिकायत के बाद भी इमरजेंसी रोगियों के समुचित ईलाज के लिए जिला प्रशासन गंभीर नहीं हैं।
बतातें चलें कि औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 14 में अनिल गोस्वामी के घर में छठ पर्व हो रहा था,
28 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर 2022 की रात्रि करीब 2:30 गैस रिसाव होने लगा और आगे तेज़ी से फैल गया । आग की तेज लपटों में 05 पुलिस सहित 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमें कुछ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुहल्ले वासियों ने नगर थाना को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी एवं दमकल घटना स्थल पर पहुँच कर आग बुझाने में लग गये। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ लोग वहां से निजी चिकित्सालयों में भी उपचार के लिए चले गए । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग के कारण हुई है। घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही प्रीति कुमारी डीएसपी अखिलेश कुमार जगलाल प्रसाद ,सैफ के दो जवान सहित लगभग 30 लोगों आग की लपट में बुरी तरह झुलस चुके हैं। घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








