google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार से 440 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण
ब्रजेश राठौर पंजवारा/बांका

होली के मद्देनजर शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने एक कार सवार शराब तस्कर को 440 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर रविवार शाम जांच के दौरान एक कार से कई कार्टूनों में रखे रेयर व्हिस्की ब्रांड के अलग-अलग मात्रा के कुल 440 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी शिवम कुमार पिता स्व बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।जो होली पर शराब की बड़ी खेप लेकर झारखंड के गोड्डा से नवगछिया जा रहा था। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है एवं सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)