पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का फ्लैग मार्च शांतिपूर्ण तरीके से होली और शब-ए-बारात मनाने का , सभी से किया अपील ।
प्रशांत भारद्वाज ,दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता,




धनबाद (झारखंड) 7 मार्च 2023:- धनबाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण तरीके से होली और शब-ए-बारात मनाने का अपील किया है. साथ ही आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की है ।
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने शहरी और ग्रामीण इलाको में भ्रमण किया और लोगों से अफवाह नहीं फैलाने, अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर इसकी सूचना थाने को देने की अपील की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



