google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

490 बोतल देसी टनाका शराब बरामद बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को एक बाइक सहित 490 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव उम्र करीब 25 वर्ष पिता सुरेश लाल है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पोखराही गांव जाने वाली रास्ते पर कार्रवाई करते हुए विकास कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है उसके पास से झारखण्ड निर्मित 300 एमएल के 490 बोतल देसी टनाका शराब बरामद किया गया है साथ ही एक लूना बाइक जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)