google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पांच लाख रूपये से बडे दर्जनो  बकायेदारों की भूमि हुई कुर्क*

*दैनिक समाज जागरण*
संवाददाता लालगंज(मीरजापुर)*: लालगंज तहसील क्षेत्र के थरपरसिया गांव निवासी राजकुमार की भूमि का शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी प्रियंका निरजंन के निर्देश पर एसडीएम लालगंज गुलाब चंद के आदेश पर संग्रह अमीन रविंद्र शुक्ला टीम के साथ बकायेदार के भूमि की कुर्की करते हुए भूमि पर लाल झंडी गडवा दिया है बकायेदार के उपर बैंक का पांच लाख दस हजार रुपये का बकाया था बकाया नही जमा करने पर बैंक ने बकायेदार के विरुद्ध आरसी जारी कर तहसील भेज दिया था लेकिन बकायेदार द्वारा बैंक का बकाया धनराशि जमा नही किया जा रहा था जिस पर एसडीएम ने बकायेदार की भूमि की कुर्की के लिए आदेश जारी कर दिया था जिस पर संग्रह अमीन ने भूमि का कुर्क कर दिया है लालगंज क्षेत्र के दर्जनों बडे डिफाल्टर के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई किया गया है इस संबंध में एसडीएम लालगंज गुलाब चंद ने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक डिफाल्टर की अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगायी गयी है तहसील क्षेत्र के दर्जनो बडे बकायेदारो के विरुध्द कुर्क की कार्रवाई किया गया है बडे बकायेदारो के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई किया जायेगा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)