दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा मे छुपा कर रखे अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के ढिबर नहर फाटक के समीप झाड़ी में छुपा कर रखे 564 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में पुलिस अग्रिम कारवाई कर रही है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष इमरान आलम और सशस्त्र बल शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



