google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंद आईटीआई में आयोजित हुआ फायर सेफ्टी प्रैक्टिकल।

परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 22 सितंबर 2025

जमशेदपुर। हिंद आईटीआई में सोमवार को फायर सेफ्टी का प्रैक्टिकल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रैक्टिकल में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तरीकों की जानकारी प्राप्त की। ट्रेनर बख्शी सर ने फायर सेफ्टी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उपकरणों के प्रयोग की भी जानकारी दी।

निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन ने कहा कि छात्रों के लिए सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी आवश्यक है। ऐसे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)