google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोन दियारा से 65 लीटर शराब बरामद तस्कर फरार बाइक जप्त

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रहरा गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 65 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया।थनाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोन दियारा क्षेत्र मे छापेमारी के दौरान एक बाइक से 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।वहीं पुलिस को सामने से आते देख बाइक सवार शराब लदी बाइक को छोड़कर भागने में सफल रहा।थनाध्यक्ष ने बताया कि बाइक और शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में थाना कांड संख्या 50/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)