google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया सुंदरकांड पाठ

लगातार 23वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

अरविन्द गुप्ता/ समाज जागरण

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहीं लगातार 23वें दिन शनिवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के 23वें दिन शनिवार को ऋषिका केसरी, निक्की केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, विमला देवी, भईया लाल, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, उर्मिला देवी पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। वर्ष 2024 से प्रत्येक शनिवार को शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाता है। शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ किया गया। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)