दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जीविका नवीनगर द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को नियोजन और स्वरोजगार के उद्वेश्य से नवीनगर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले में आए अतिथियों को तिलक और पौधा भेंट कर और स्वागत गान गाकर जीविका दीदियों द्वारा स्वगत किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवअर्चन ग़हरवाल और संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्षा तारा देवी ,मंजू देवी ,वीणा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया गया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया। इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक,मित्रा, भारतीय जीवन बीमा,सिंधुजा माइक्रो क्रेडिट प्र लिमिटेड,नव भारत फर्टिलाइजर्स प्र लिमिटेड, आगिले सिक्योरिटी फोर्स लिमिटेड,याज़की इंडिया प्र लिमिटेड,फ्लिपकार्ट, , 2050 हेल्थ केयर , डीसी टेक्सटाइल ,जेट एक्वा प्र लिमिटेड, क्यूस क्रॉप ,आमधाने , महावीर कंस्ट्रक्शन एंड ग्लोरियस सिक्योरिटी , 2कॉम कंसल्टेंसी,टाटा इलेक्ट्रिक सहित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान इत्यादि कमानियों ने भाग लिया। मेले में कुल 732 युवाओं ने भाग लिया जिसमें 76 युवाओं का कंपनियों द्वारा चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। शेष आवेदकों की दूसरे चरण के चयन प्रक्रिया हेतु चयन किया गया।रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 18 से 45 वर्ष के युवा अपने आधार कार्ड और शैक्षणिक योग्यता के छायाप्रति के साथ मेले में आ अपना निबंधन करा रोजगार के लिए आवेदन दे सकते है।प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवअर्चन ग़हरवाल ने युवाओं से अपील की वे अधिक से अधिक संख्या में आकर रोजगार मेले से लाभ उठाए साथ ही उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में युवाओं का निबंधक और नियोजन पूर्णतः नि: शुल्क है ।



