google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

24 घण्टे में अतिक्रमण हटाने का दी गयी थी निर्देश

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज बाजार अवैध वाहन पार्किंग, टेम्पो चालको की मनमानी व फुटकर विक्रेताओं की मनमानी के कारण जाम से त्रस्त है। गुरुवार को स्थानीय प्रशासन की ओर से माइकिंग करवाकर अतिक्रमणकारियों को 24 घण्टे के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नही करने पर प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करेगा। जिसपर कार्यवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
ज्ञात हो कि एक ओर पटना जिला के पालीगंज बाजार स्थित नाला रोड में दर्जनों वाहन प्रतिदिन अवैध रूप से खड़ी रहती है तो दूसरी ओर बाजार से गुजरनेवाली एनएच 139 मुख्य सड़क पर स्थित चंडोस मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास यात्रियों की तलाश में हमेशा ऑटो खड़ी कर देता है। वैसी परिस्थिति में जब भी कोई बड़ी वाहन पहुंच जाती है को पूरे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। लोगो को सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

यहां तक कि मछलियां, मुर्गियां, मांस, शब्जी तथा फल विक्रेताओं ने भी बीच बाजार में सड़क किनारे ही दुकान लगा देता है। जिसके कारण बाजार से गुजरनेवाली मुख्य सड़क अधिक व्यस्त हो जाती है। ठेला वाले भी सड़क किनारे अपनी दुकानें लगा देता है। इन सभी परिस्थितियों के कारण सड़के प्रतिदिन जाम हो जाती है। बाजारवासियों का कहना है कि पूर्व पालीगंज एसडीएम जयचंद्र यादव ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया था। जिससे काफी राहत महसूस होती थी। उन्होंने ही मठ के जमीन में शब्जी मंडी लगवाया था। बाजार से हटकर वाहन पार्किंग तथा ऑटो स्टैंड बनवाया था। यहां तक कि मांस मछली विक्रेताओं के लिए भी सड़क से हटकर व्यवस्था करवाया था। लोगो को उम्मीद जगी थी कि पालीगंज अतिक्रमण मुक्ति की ओर अग्रसर है। लेकिन जयचंद्र यादव की बदली होते ही स्थिति पूर्व की तरह यथावत बन गयी थी। जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को माइकिंग करवाकर सड़को से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अतिक्रमणकारियों को दिया था। ऐसे नही किये जाने पर स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)