google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीम के पेड़ मै दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह जुनावई



थाना जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत गांव लहरा नगला श्याम के मजरा वसीटा निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र झंडू सिंह उम्र 18 वर्ष सोमवार की सुबह खेतों की ओर घूमने गया था। तभी लौटते समय जुनावई पतरिया रोड सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से दातुन के लिए टहनी तोड़ने लगा। पेड़ में पहले से ही हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के भाई ओंमकार ने थाना जुनावई पुलिस को मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 2 दिन के अंदर दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं परंतु बिजली विभाग हाईटेंशन लाइन ठीक कराने के लिए गंभीर नहीं हैं। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)