google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम लोहर्षी में हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर । मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम लोहर्षी में दिनाँक 24.5.23 शनिवार को ए सी सी समूह एंव अडानी फाउंडेशन, टीम मानवता, आशीर्वाद ब्लड बैंक एंव अक्षयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर एंव जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। शिविर में 25 से भी ज्यादा ग्रामीणों ने अपना रक्तदान दिया ताकि जरूरत के समय लोगो को रक्त की उपलब्धता हो सके। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पशुधन विकास विभाग के विकासखण्ड प्रभारी एंव टीम मानवता के सदस्य डॉ यशवंत डहरिया उपस्थित रहे उनके हाथों से रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एंव हेलमेट प्रदान किया गया। शिविर में अडानी फाउंडेशन एंव ए सी सी ग्रुप पी पी पांडे हेड माइंस, संजय दीवान माइंस मैनेजर, सुजीत साहू सी एस आर प्रभारी, धर्मेंद्र जायसवाल एंव टीम उपस्थित रहे। टीम मानवता से जिलाध्यक्ष प्रिंस वर्मा ,अभिषेक ठाकुर,अनुरिमा मिश्रा, गोविंद राय, लक्ष्मी साहू उपस्थित हुए। पशु चिकित्सालय पचपेड़ी से डॉ स्मिता साहू उपस्थित रही। आशीर्वाद ब्लड बैंक एंव अक्ष्यनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के हेड अरुणिमा मिश्रा एंव अन्य सदस्य इस शिविर में उपस्थित रहे। ग्राम से रंजीत भानु सरपंच प्रतिनिधि राम कुमार साहू ,राकेश शर्मा एंव बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)